युवक से मोबाइल छीन फरार हुए नकाबपोश
बीकानेर। मंगलवार शाम को शहर के अति व्यस्तम चौक से एक जने से नकाबपोश मोबाइल छिनकर फरार हो गये। अचानक हुई इस घटना से खलबली सी मच गई। इसको लेकर मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी किशन रंगा ने नयाशहर थाना में परिवाद पेश किया है।

उन्होंने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बताया कि वे डागा चौक से बी के स्कूल जाने वाली गली से निकल रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश ने झपटामार उनसे मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस दौरान रंगा ने उनका पीछा भी किया लेकिन दोनों नकाबपोश उनके हाथ नहीं लगे। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का कोई सुराग लगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन