युवक की मौत : चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, सियाग बैठे धरने पर
बीकानेर। बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में युवक को गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेने से मना कर दिया और 50 लाख रुपए मुआवजा देने और दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। देहात कांग्रेस भी इस धरने में शामिल हो गई। नोखा के दावां गांव में रहने वाले हणुताराम (30) के शरीर में एलर्जी हो गई थी। पीबीएम में शुक्रवार शाम मौत हो गई।

युवक के पिता दुलाराम मेघवाल का कहना है- बेटे को एलर्जी होने पर डॉ. सुभाष नैण को दिखाया गया था। अपने निजी क्लिनिक में डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लगाया था। इससे पूरे शरीर में इंफेक्शन हो गया। इस पर वापस डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने कुछ ट्यूब और टेबलेट्स दी। इसके बाद भी ठीक नहीं हुआ तो नोखा के सरकारी हॉस्पिटल में दिखाया, जहां से पीबीएम हॉस्पिटल रैफर किया गया। पीबीएम में शुक्रवार को मरीज का समय पर इलाज नहीं हो सका और मौत हो गई।
देहात कांग्रेस के अध्यक्ष बिशनाराम ने कहा- मृतक महज 30 साल का था। उसके परिवार में पत्नी और बच्चे भी है। डॉ. सुभाष नैण और पीबीएम हॉस्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही से मौत हुई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन