युवक-युवती ने ट्रेन के आगे दी जान- स्टेटस पर लगाया- सबसे अच्छी चीज है मौत
लूणकरनसर। एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों रिश्ते में जेठ और बहू थे। देर रात करीब दो बजे के बीच नाथवाणा की तरफ लूणकरनसर से निकलने वाली अबोहर-जोधपुर रेल के नीचे आकर दोनों ने जान दे दी। दोनों एक साथ थे। ट्रेन से टकराने से दोनों के शरीर के कई टुकड़े हो गए।
मौके पर ही मौत हो गई। करीब दो बजे बाद टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह के पास सूचना आई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। लूणकरनसर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में पता चला कि लड़का महावीर बिश्नोई, निवासी सहनीवाला है। लड़की सोफिका बिश्नोई साल है। लड़की की शादी महज सात महीने पहले फूलदेसर में मुकेश बिश्नोई से हुई थी। मुकेश मृतक महावीर के बुआ का लड़का है।

पुलिस इस पूरे मामले की अब छानबीन कर रही है। महावीर ने रात बारह बजकर 12 बजकर 14 मिनट पर पहला स्टेट्स लगाया। जिसमें चला गया चांद कहां, आसमां को छोड़कर गाना लगाया और बेकग्राउंड में सोफिका की अनेक फोटो लगाई और मिस यूलिखा है। एक मिनट ही दूसरा स्टेट्स लगाया, जिस में बेक ग्राउंड में कहा गया कि आज हूं तो मेरी कद्र नहीं है, लेकिन याद रखना जिस दिन खो दोगे, उस दिन मुस्कुराते हुए भी रो दोगे। फिर 12.20 पर स्टेट्स लगाया कि सबसे अच्छी चीज मौत है..!!, अंतिम स्टेट्स भी रात 12.25 पर लगाया। जिसमें एक वीडियो कॉल का स्टेट्स लगाया है। ये मोबाइल नंबर सोपूजी नाम से सेव किया हुआ था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन