तीन दिनों से धरना दे रहे यूटीबी नर्सिंगकर्मी… भूख हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी… देखें वीडियो
बीकानेर। यूटीबी (अर्जेंट टेम्परेरी बेस) नर्सिंग स्टाफ के खाली पदों पर समायोजन की मांग को लेकर 28 मई से सीएमएचओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार 24 घंटे धरना दिया जा रहा है तथा शनिवार से भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है। यूटीबी नर्सिंग कर्मियों के धरने के बारे में जानकारी देते हुए शाहिन बागड़वा व सुशाीला सिहाग ने बताया कि 100 से अधिक यूटीबी नर्सिंग स्टाफ को हटा दिया गया है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धरना देने वाले यूटीबी नर्सिंग कर्मियों की मांग है कि याचिका पर उच्च न्यायालय द्वारा आदेश भी पारित किए जा चुके हैं और आदेशों की अनुपालना न होने पर कोर्ट ऑफ कंटेम्प्ट की कार्यवाही भी प्रस्तुत की गई जिसकी पहली सुनवाई भी गत 12 मई 2025 को हो गई थी। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर अपेक्षित कार्यवाही नहीं होने से यूटीबी नर्सिंग कर्मी तनाव और असमंजस की स्थिति में हैं। धरनार्थी शाहरुख खत्री ने बताया कि विगत तीन दिनों से शांतिपूर्वक धरना दिया जा रहा है लेकिन कार्यवाही नहीं होती है तो भूख हड़ताल की जाएगी। धरनार्थियों की मांग है कि जिले में बहुत सी जगह खाली है वहां उनको समायोजित किया जाए। सिक्वेंस वाइज केंडीडेट को पदस्थापित किया जाए अथवा जो जहां पर पहले से लगा हुआ था वहीं पर उसे वापस भेजा जाए जो कोई अधिशेष हो रहा है तो स्टैंडबाय पर रखा जाए। यूटीबी नर्सिंग कर्मियों का आरोप है कि तीन दिन से धरना दिया जा रहा है लेकिन आधिकारिक रूप से उनकी कोई खैर-खबर नहीं ली गई है।
कमेटी गठित कर दी गई है…
उक्त मामले में सीएमएचओ पुखराज साध ने बताया कि फिलहाल राज्य सरकार की ओर से कोई फाइनेंशियल स्वीकृति प्राप्त नहीं हो पाई है, फिर भी इस संबंध में एक कमेटी गठित कर दी गई है जो इस संबंध में कार्यवाही करेगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन