कुश्ती प्रतियोगिता में सैकड़ों विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को मिले 20 गोल्ड और 17 सिल्वर मेडल
विद्यार्थियों के हित में ‘जेएससी’ का सराहनीय प्रयास
बीकानेर। गंगाशहर में नोखा रोड स्थित जेएससी इंग्लिश एकेडमी में 66वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 के तहत अंडर-14 कुश्ती प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जेएससी के डायरेक्टर जीत सोलंकी ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि एडीएम सिटी रमेश देव, शिक्षा विभाग के अधिकारी महेंद्र शर्मा और संतोषानंद महाराज रहे। समारोह में विजेताओं, निर्णायक सदस्यों और शारीरिक शिक्षक दल प्रभारी को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान 20 गोल्ड मेडल और 17 सिल्वर मेडल विद्यार्थियों को दिए गए। यह कुश्ती प्रतियोगिता 14 वर्षीय आयु वर्ग की 4 सितम्बर से लेकर 7 सितम्बर तक आयोजित की गई। जीत सोलंकी ने बताया कि शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में विद्यार्थी हित को देखते हुए गंगाशहर के जेएससी विद्यालय में कुश्ती की प्रतियोगिता होना वाकई गौरव की बात है। सैकड़ों विद्यार्थियों ने कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन