पहलवानों और बृजभूषण की कुश्ती में अब रैफरी ने दिया बड़ा बयान
अंतरराष्ट्रीय रैफरी जगबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उन्होंने 2013 के बाद से कई मौकों पर महिला पहलवानों के प्रति बृजभूषण शरण सिंह का अनुचित रवैया देखा है। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत भारत के शीर्ष पहलवान महिला पहलवानों के यौन उत्पीडऩ के आरोप में भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जगबीर ने पीटीआई से कहा,”मैं 2007 से यूडब्ल्यूडब्ल्यू का रैफरी हूं और प्रदर्शनकारी पहलवानों के जन्म से पहले से रैफरिंग कर रहा हूं। मैं बृजभूषण को भी लंबे समय से जानता हूं। लड़कियों के शिकायत दर्ज कराने तक मैं ज्यादा कुछ कह नहीं सका। बृजभूषण और थाईलैंड के उसके साथ नशे में धुत थे और लड़कियों से बदसलूकी की। जब भी बृजभूषण राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिये देश में यात्रा करते तो दो या तीन लड़कियां उनके साथ रहती लेकिन हम कभी विरोध नहीं कर सके।

जगबीर दिल्ली पुलिस के सामने भी कह चुके हैं कि प्रदर्शनकारी पहलवानों के आरोप सही है। बृजभूषण द्वारा आरोपों को खारिज किये जाने पर उन्होंने कहा ,” क्या कोई चोर कभी कहता है कि उसने चोरी की है । हर दोषी ऐसे ही बहाने बनाता है।
उन्होंने नाबालिग पहलवान के पिता के यू टर्न लेने पर कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा,” मैं नाबालिग लड़की के पिता के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा । मैं जानता भी नहीं कि वह नाबालिग पहलवान कौन है । 25 मार्च 2022 को ट्रायल के बाद फोटो खिंचवाने के समय एक लड़की अध्यक्ष के पास खड़ी थी लेकिन अचानक असहज होकर वहां से चली गई थी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए