बाजार में कम स्थान वाली जगहों पर नगर निगम बनाएगा टू सीटर, थ्री सीटर पिंक टॉयलेट
बिजली विभाग के एक्सईएन को दिया नोटिस
बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में बीडीए कमिश्नर डॉ अपर्णा गुप्ता ने बताया कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत बीडीए कोलोनाइजर्स समेत अन्य के सहयोग से शहर में कुल 1 लाख 65 हजार पौधे लगाएगा। नागणेची रोड का विकास बीडीए द्वारा किया जाएगा। रायसर को लेकर जिला परिषद के द्वारा पर्यटन मुख्यालय को भेजे गए सात करोड़ रू. के प्रोजेक्ट में बीडीए को कार्य एजेंसी बनाने पर भी सहमति बनी। विदित है कि रायसर में सात करोड़ की लागत से हाईमास्क लाइट, सनसेट व्यू रोड, लव कुश वाटिका, आर्टिफिशियल तालाब, हैरिटेज पैंटिंग्स, पार्किंग, सोलर लाइट्स, बस स्टैंड, सीसीटीवी कैमरा समेत कई आधारभूत सुविधाओं का विकास शामिल है। बैठक में बिना तैयारी के आए बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता को नोटिस देने के निर्देश दिए। नगर निगम की समीक्षा कै दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष ने बताया कि महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण सैटेलाइट हॉस्पिटल के पास और भ्रमण पथ पर किया जाएगा। इसके अलावा शहर में मुख्य बाजारों में जहां पर्याप्त जगह नहीं है वहां महिलाओं के लिए टू सीटर, थ्री सीटर टाइप पिंक टॉयलेट का निर्माण करीब आधा दर्जन स्थलों पर किया जाना प्रस्तावित है।
नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि जोधपुर से हाइड्रोलिक लैडर मिल गया है लिहाजा शहर में ऊंची इमारत बनाने को लेकर अब अनुमति मिल सकेगी। रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र इलाके में पांच नंबर रोड का डिवाइडर भी नगर निगम के द्वाार विकसित किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने बीडीए और नगर निगम को विभिन्न पार्कों में रोहिड़ा का पौधे लगाने के निर्देश भी दिए। पीडब्ल्यूडी की समीक्षा के दौरान संबधित अधिकारी ने बताया कि सांखला फाटक और कोटगेट फाटक को लेकर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के दौरान ही टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी की जा रही है ताकि भूमि अधिग्रहण पूरा होते ही वर्क ऑर्डर तत्काल जारी किए जा सके और कार्य तत्काल शुरू हो जाए। बैठक में आरएसआरडीसी के अधिकारी ने बताया कि बॉयोलोजिकल पार्क में निर्माण कार्य जारी है। कुछ शाकाहारी जानवर शिफ्ट भी किए जा चुके हैं। इसे आम जनता के लिए जल्दी ही शुरू किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने बॉयोलोजिकल पार्क में बाघ और शेर के साथ साथ चीता भी यहां लाने को लेकर प्रयास करने को कहा।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले की कुल 30 नर्सरी में 17.8 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। जिला कलेक्टर ने कहा कि पौध वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर करना है। साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद पौध देने की बाध्यता हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि जो पैसे लेकर आ गया, उसे पौधे दे दो। बैठक में अधिकारियों को ओवरलोडेड गाडिय़ों को चैक करने, कपिल सरोवर में आईजीएनपी नहर से पानी डालने और उनके घाटों का निर्माण शीघ्र करवाने, मेडिकल कॉलेज के एक भाग में गिरी बिल्डिंग को देखते हुए खस्ताहाल हुई बिल्डिंग के अन्य पार्ट को गिराने के निर्देश जिला कलेक्टर ने दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने पिछले दो साल में विभिन्न विभागों की हुई बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए पेंडिग कार्यों को जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर के अलावा नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर डॉ अपर्णा गुप्ता, सीईओ जिला परिषद सोहनलाल, एडीएम नगर रमेश देव समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन