महिलाओं को अब रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत छूट
जयपुर। राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं-बालिकाओं को अब आधा किराया ही देना होगा। वोल्वो समेत सभी कैटेगरी की बसों के किराए में 50 फीसदी छूट गुरुवार रात 12 बजे से मिलने लगेगी। ये छूट राजस्थान की सीमा तक ही दी जाएगी। सीएम अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। रोडवेज प्रशासन ने आदेश भी जारी कर दिए। अब तक केवल साधारण बसों में ही यह छूट मिल रही थी। इस योजना के तहत राजस्थान की सीमा के बाहर किराए में कोई छूट नहीं मिलेगी। सीएम अशोक गहलोत ने इस साल बजट में महिलाओं-लड़कियों को रोडवेज की साधारण बसों में यात्रा करने पर किराए में दी जा रही छूट को 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की थी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए