कथा सुनने जा रही महिलाओं से भरी बस जली, हादसा टला, सभी सुरक्षित
बीकानेर। बीकानेर के खाजूवाला में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। शनिवार को भागवत कथा में शामिल होने जा रही 50 से अधिक महिलाओं की बस में अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आनंदगढ़ ग्राम पंचायत के गांव मुस्लिम जोड़ी में चल रही भागवत कथा में शामिल होने के लिए महिलाएं एसी बस में सफर कर रही थीं। चक 28 केजेडी के पास बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शी विकास नाई के अनुसार, बस में लगभग 50-55 महिलाएं सवार थीं। कंडक्टर बलराम नाई ने बैटरी के तारों को उखाड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हालांकि, उनकी सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते बस से बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह से जल गया और धुएं का गुब्बार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। यदि चालक ने समय रहते बस नहीं रोकी होती, तो यह एक बड़े हादसे में बदल सकता था। इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा मानकों की जांच की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन