आधा किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
बीकानेर। बीछवाल पुलिस ने गुरुवार दोपहर एक महिला को आधा किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। महिला काफी समय से गांजे बेच रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ख्वाजा कॉलोनी की ज्योति कंवर को बजरंग धोरे के पास से गिरफ्तार किया है। उसने गांजा बेचने के लिए कई पुडिय़ा बना रखी थी। एसएचओ महेंद्रदत्त शर्मा ने बताया कि महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। महिला का रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है

घर से जेवर चोरी, केस दर्ज
बीकानेर। रामपुरा बस्ती स्थित एक मकान से अज्ञात शख्? सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गया। मकान मालिक दुर्गादत्त भागव की रिपोर्ट पर नयाशहर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह रामपुरा बस्ती में किराए के मकान में रहता है। मंगलवार सुबह घर से काम के लिए बाहर गया था। वापस आया तो सामान बिखरा हुआ मिला। घर में रखे बॉक्स से अज्ञात व्यक्ति सोने का मंगलसूत्र, नाक की बाली, कानों के सोने के झाले, चांदी की पाजेब सहित कई सामान चोरी कर ले गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन