महिला ने देवर पर अनुकम्पा नियुक्ति का लगाया आरोप
बीकानेर। बीछवाल थाने में एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ फर्जी तरीके से अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त करने का मामला दर्ज कराया है। थाने से मिली रिपोर्ट के मुताबिक हनुमानगढ़ के सेक्टर 12 में रहने वाली कमलेश वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके पति सुभाषचंद्र वर्मा शिक्षा विभाग में टीचर के रूप में कार्यरत थे। सेवाकाल के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। इस पर देवर दशरथ ने फर्जी तरीके से तथाकथित पुत्र होने का सर्टिफिकेट लेकर शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन कर दिया। विभाग ने भी नियुक्ति आदेश जारी कर दिए। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से अनुकंपा नियुक्ति होने के कारण ही ये मामला बीकानेर के बीछवाल थाने में दर्ज कराया गया है।

आरोपी दशरथ हनुमानगढ़ के बजाय सीकर के दातारामगढ़ में रहता है। उसके साथ ही दो अन्य पर भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। बीछवाल पुलिस ने मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र कुमार को सौंपी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन