पिकअप के आगे कूदी महिला, युवक ने बचाया
बीकानेर। जयपुर रोड पर एक महिला बाइक से उतरकर तेज स्पीड से जा रही पिकअप गाड़ी के आगे कूद गई। गनीमत रही कि पिकअप ड्राइवर ने उसे बचा लिया। सामान्य चोट के बाद उसे पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बीकानेर के बंगला नगर में रहने वाली एक महिला अपने रिश्तेदार के साथ जयपुर रोड पर बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंची थी।
नेशनल हाईवे पर स्थित पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद वापस आते समय बाइक की कम स्पीड के दौरान महिला उतर गई। महिला हाईवे पर दौड़ रही पिकअप की ओर भागी। इस दौरान बाइक चला रहे युवक ने बचाने की कोशिश की, तब तक वह पिकअप के पास पहुंच चुकी थी। साथ चल रहे युवक ने उसे पिकअप के ठीक बीच में पहुंचने से रोक लिया। उसे ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां ये महिला चिल्ला रही थी कि वो खुद मरना चाहती है।
ट्रोमा सेंटर के रेड एरिया में उसका इलाज शुरू किया गया। वो खतरे से बाहर है।
घटना की जानकारी मिलने पर जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों की आपसी समझाइश के बाद किसी तरह का मामला दर्ज नहीं कराया गया। महिला मुक्ता प्रसाद नगर थाना इलाके के बंगला नगर की रहने वाली है। इस घटनाक्रम का वीडियो पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन