झाडिय़ों में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
बीकानेर। बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिला है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। संभावना है कि हत्या के बाद शव को नहर में फेंका गया था लेकिन पेड़ की झाडिय़ों में ही अटक गया। घटना की जानकारी पर खाजूवाला सीओ अधिकारी अमरजीत चावला, छतरगढ़ एसएचओ संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। आस-पास के क्षेत्रों की तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी ढढ़ें जा रहे हैं ताकि उसके आधार पर पता लगाया जा सकें कि शव किसने फेंका है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने घटना की रिपोर्ट ली है। महिला के कपड़ों और हुलिए के आधार पर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला के शव के फोटो सभी थानों में भेजे जा रहे हैं ताकि गुमशुदगी के आधार पर उसका पता लगाया जा सकें। उम्र करीब 40 साल के आस-पास लग रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन