बिना मार्के का 240 किलो एक्सपायर्ड घी करवाया नष्ट
बीकानेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर द्वारा गत दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों की पालना में ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वारÓ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा लूणकरणसर में निरीक्षण एवम नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की कार्य योजना अनुसार मंगलवार को ग्राम भादरा तहसील लूनकरणसर के मैसर्स शिव दूध भंडार पर 16 पीपो में बिना मार्का के अवधिपार रखे लगभग 240 किलो घी को मौके पर ही कास्टिक मिला कर नष्ट करवाया गया। इसके अतिरिक्त घी, दूध, तेल, रसगुल्ला, क्रीम, मिक्स मसाला के कुल 6 नमूने लिए गए। लिए गए नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन