जय भास्कर के उद्घोष के साथ निकली भगवान सूर्यनारायण की रथयात्रा, 15 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार
बीकानेर। जय भास्कर की गूंज के साथ सूर्य सप्तमी शुक्रवार सुबह शाकद्वीपीय समाज द्वारा भगवान सूर्यनारायण की रथयात्रा निकाली गई। रवि रश्मि युवा संगठन के प्रणव भोजक ने बताया कि श्रीलक्ष्मीनाथजी मंदिर से प्रारंभ हुई सूर्य भगवान की रथ यात्रा चूड़ी बाजार, भट्टड़ों का चौक, सेवगों का चौक, साले की होली, जसोलाई, मोहता चौक, आसानिया चौक, रांगड़ी चौक व बड़ा बाजार होते हुए वापस लक्ष्मीनाथजी मंदिर पहुंची। ऊंट-घोड़ों पर समाज के बच्चे साफा बांधे व ढोल-ताशों के साथ जय भास्कर के जयघोष के साथ यह शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार व योगा की प्रस्तुति दी गई। गणेशजी मंदिर में 15 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन