जयकारों के साथ रांका ने देशनोक पदयात्रियों का बढ़ाया उत्साह, केशर दूध, हलवा-पकौड़ी व आइसक्रीम की दी सेवा
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को नवरात्रा से पूर्व देशनोक जा रहे पदयात्रियों को पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा सेवा प्रदान की गई। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि देशनोक से पहले पलाना मार्ग पर केशर युक्त कढ़ाई दूध, देशी घी का हलवा, पकौड़ी, आइसक्रीम व सेव का वितरण किया गया। भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने भी सेवा की व कहा कि पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को मिलने वाली सेवा से थकान तो दूर होती ही है साथ ही जोश व उत्साह भी बढ़ जाता है। सेवा के इस कार्य में समाजसेवी गणेशमल बोथरा, शंकरसिंह राजपुरोहित, विनोद मोदी, जेठमल सेठिया, रामदयाल कच्छावा, पवन कच्छावा, राजेन्द्र व्यास, नरपतसिंह भाटी, शंभु गहलोत, अमनदीप बिश्नोई, शक्तिसिंह शेरुणा, निर्मल गहलोत, राजेन्द्र सिंह चौहान, लक्की पंवार, घनश्याम मारु, गिरिराज चारण, घनश्याम जाजड़ा, जसराज सींवर, आदर्श शर्मा, अजीत सिंह चारण, पंकज सिद्धू, पंकज गहलोत, ओमप्रकाश नायक, सुखराम दावा, रमेश भाटी व प्रणव भोजक आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन