जीतो महिला विंग : तीन दिवसीय केक क्लासेज का हुआ शुभारम्भ
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन की महिला विंग द्वारा केक क्लासेज का आयोजन शुरू किया गया है। जीतो लेडिज विंग की चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि ब्लिस बेकरी की ऑनर प्रशिक्षक नीता खुराना द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि महिलाओं को केक बनाने की विधि सिखाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि वे सीख कर स्टार्टअप के रूप में इसमें कार्य कर सकती हैं तथा आत्मनिर्भर बन सके। इसके साथ ही शुद्धता व स्वच्छता के साथ घर में ही केक बनाया जा सके। सचिव रजनी नाहटा ने बताया कि पवनपुरी में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं ने काफी उत्साह दिखाया है। सहमंत्री भारती दफ्तरी ने बताया कि बेसिक केक बनाने से लेकर विभिन्न प्रकार के एडवांस केक बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन