शाम 7 बजे बाद भी खुले रहेंगे बाजार, नहीं होगा ब्लैक आउट
बीकानेर। जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने शाम 7 बजे से प्रात: 5 बजे तक बाजार बंद करने सहित अन्य निषेधात्मक आदेशों को तुरंत प्रभाव से प्रत्याहारित किए हैं। आदेश अनुसार जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के आदेश क्रमांक 3381-3490 दिनांक 09.05.2025 द्वारा शत्रु देश से संभावित खतरे की आशंका एवं नागरिकों की सुरक्षा, लोक शांति तथा आंतरिक सुरक्षा हेतु बीकानेर जिले में सायं 7 बजे से प्रात: 5 बजे तक बाजार बंद करने एवं अन्य निषेधात्मक आदेश जारी किए गए थे। इस आदेश को सोमवार से तुरंत प्रभाव से प्रत्याहारित किया जाता है। साथ ही आमजन से यह अपील की गई है कि वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सतर्क एवं सुरक्षित रहें।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन