रेलमार्ग से पहुंचेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य, भादाणी बगेची से निकलेगी कलश यात्रा
बीकानेर। सनातन धर्म रक्षा मंच द्वारा बीकानेर में 23 मार्च से 29 मार्च तक होने वाले 108 गौरीशंकर कुडी महायज्ञ, भागवत सहित शंकराचार्य का बीकानेर आगमन एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। सनातन धर्म रक्षा मंच के सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बीकानेर में 23 मार्च को सुबह 5 बजे रेलमार्ग से जगद्गुरु शंकराचार्य पहुचेंगे। इससे पहले 22 मार्च को शहर के पांचों द्वारों नत्थूसर गेट, जस्सुसर गेट, गोगागेट, शीतला गेट, कोटगेट का पूजन किया जाएगा। श्री जंगलेश्वर 108 कुंडीय गौरीशंकर महायज्ञ 23 मार्च से 29 मार्च तक दोपहर 3.30 बजे से 6.30 बजे तक रहेगा। राजपुरोहित ने बताया कि प्रख्यात पंडित योगेश बिस्सा द्वारा 22 मार्च को जलयात्रा व कलश यात्रा निकाली जायेगी। उससे पहले भादाणी बगेची में यज्ञ में बैठने वाले यजमानों द्वारा जल पूजन किया जायेगा।
जलयात्रा भादाणी बगेची से रवाना होकर गहलोत से होते हुए यज्ञशाला में मंडप प्रवेश करेगी। सभी कार्यक्रम गोपेश्वर बस्ती स्थित भंवरलाल पुत्र रामनारायण मोदी बगेची मोदी कुआं पर आयोजित होंगे। कार्यक्रम में संतोषानंद सरस्वतीजी महाराज, यज्ञाचार्य पंडित योगेश बिस्सा, कमल कल्ला, प्रहलादसिंह मार्शल, मदन पंवार, भागिरथमल कुमावत, शिवलाल तेजी, एडवोकेट विवेक शर्मा, एडवोकेट बजरंग छींपा, अनिल झूमर सोनी, किशनलाल मोदी, इन्द्र सिंह राजपुरोहित आदि तैयारियों में जुटे हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन