सोमवार को बीकानेर आएंगे राज्यपाल मिश्र
कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, रूट और कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
बीकानेर। राज्यपाल कलराज मिश्र सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर आएंगे। मिश्र बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। मिश्र के दौरे की तैयारी को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने इसके बाद पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम और अन्य अधिकारियों के साथ राज्यपाल के प्रस्तावित रूट तथा कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मिश्र सोमवार प्रात: 11:15 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा यहां से प्रस्थान कर प्रात: 11:35 बजे सर्किट हाउस आएंगे। श्री मिश्र प्रात: 11:50 बजे यहां से बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे तथा द्वितीय दीक्षांत समारोह में शिरकत के पश्चात दोपहर 1:55 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। राज्यपाल मिश्र सायं 4:20 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर नाल एयरपोर्ट जाएंगे। जहां से सायं 4:40 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन