प्रदेश में 22 जनवरी को रहेगा ड्राई डे
जयपुर। पूरे देश और दुनिया के लिए 22 जनवरी का दिन बेहद अहम है। इस दिन यूपी के अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य लोगों की मौजूदगी में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देशभर के कई राज्यों में ड्राई डे घोषित किया गया है। महाराष्ट्र, असम, छत्तीसगढ़, यूपी, दिल्ली में ड्राई डे का ऐलान किया गया है।

अब इस लिस्ट में नया नाम राजस्थान शामिल हो गया है। वित्त आबकारी विभाग ने निर्देश जारी कर पूरे राजस्थान में 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित कर दिया है। इस दिन राज्य में कोई शराब की दुकान नहीं खुलेगी। यह भी प्रयास रहेगा की आम जनता 22 जनवरी को शराब से दूर रहे। इसके साथ ही जयपुर के नगर निगम क्षेत्र जेएमसी में मांस की दुकानें 22 जनवरी को बंद रहेंगी। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे प्रदेश के मंदिरों को दीए से रोशन किया जाएगा। साथ ही इस दिन विशेष पूजा का आग्रह किया है।
22 जनवरी को सूखा दिवस- संयुक्त शासन सचिव जसवंत सिंह के आदेशानुसार, अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में बन रहे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत सम्पूर्ण राज्य में दिनांक 22 जनवरी को सूखा दिवस घोषित किया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन