कुल्हाड़ी से पत्नी की निर्मम हत्या कर, कुंड छलांग लगाकर की सुसाइड, तीन बच्चे हुए अनाथ
बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र में एक पति ने पहले अपनी पत्नी को मार दिया और बाद में खुद ने कुंड में कूद कर जान दे दी। मरने से पहले पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से बेरहमी से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दोनों पति-पत्नी के तीन बच्चे हैं, जो अब अनाथ हो गए। महाजन के अरजनसर गांव रामसरा के पास ये हादसा हुआ है। यहां डूंगरराम ब्राह्मण नामक शख्स को किसी बात पर इतना गुस्सा आया कि उसने अपने पत्नी अंजू के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
वार इतना तेज था कि अंजू का सिर फट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को मारने के बाद खुद भी घर के एक तरफ बने कुंड की तरफ भागा और कुंड में कूद गया। हल्ला हुआ और लोग मौके पर पहुंचे तब तक डूंगरराम कुंड में डूब चुका था। मौके पर पहुंची महाजन थाना पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक डूंगरराम और अंजू के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा लगभग 15 साल का है। डूंगरराम के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां उसके भाई के साथ रहती है। ऐसे में वह पत्नी और बच्चों के साथ अकेला रहता था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन