प्रेमिका का मर्डर करने वाला गिरफ्तार:सगाई के बाद लड़की ने मिलने से मना किया तो धोखे से बुलाकर मार दिया
श्रीडूंगरगढ़ में हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी इंद्र कुमार ने बताया कि हेमासर गांव में रहने वाली युवती और कोजूराम मेघवाल पिछले दिनों आपस में मिले थे। इसी दौरान दोनों में अनबन हो गई और शराब के नशे में कोजूराम ने युवती के सिर को लकड़ी से दे मारा। वो अचेत हो गई तो उसका गला दबा दिया। दोनों के बीच अर्से से प्रेम प्रसंग था। इस बीच लड़की की सगाई हो गई और कुछ दिन बाद विवाह होने वाला था। युवती ने इसके बाद मिलने से इनकार कर दिया।

ऐसे में कोजूराम ने अंतिम बार मिलने का कहकर उसे घर से बाहर बुला लिया था। दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते एक-दूसरे को गिफ्ट दिए थे। लड़के ने वो गिफ्ट वापस मांग लिए थे। इसी मुद्दे पर दोनों के बीच अंतिम मुलाकात में झगड़ा हो गया। इसी दौरान शराब के नशे में लड़की की हत्या कर दी गई। सिर में चोट लगने से युवती बेहोश हो गई तो युवक ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। हेमासर में हुए हत्याकांड में आरोपी और मृतका एक ही परिवार व एक ही गोत्र के है। हेमासर में रहने वाले दोनों युवक व युवती दूर के रिश्तेदार हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन