जब अनूपगढ़ हमारा जिला नहीं तो वहां के अधिकारी से क्यों मिलें आंदोलनकारी
बीकानेर। खाजूवाला को अनूपगढ़ के बजाय बीकानेर में ही रखने की मांग को लेकर आंदोलनकारी जयपुर में जमे हुए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद अब जिलों का निर्धारण करने वाले वरिष्ठ अधिकारी रामलुभाया से मुलाकात की है। जिन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा के बाद निर्णय का आश्वासन दिया है।

अनूपगढ़ कलेक्टर कल्पना अग्रवाल खाजूवाला पहुंची हैं और स्थानीय आंदोलनकारियों से वार्ता करना चाहती हैं। फिलहाल आंदोलनकारी ये कहते हुए मिलने के लिए नहीं गए कि अनूपगढ़ को हम अपना जिला ही नहीं मानते तो वहां के कलेक्टर से क्यों मिले? बाजार लगातार सोमवार को भी बंद रहा। आंदोलनकारियों का एक दल इन दिनों जयपुर में है, जबकि दूसरा खाजूवाला में ही आंदोलन कर रहे हैं। धरना स्थल पर एक के बाद एक गांव के लोग पहुंचकर समर्थन दे रहे हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन