श्री सैनजी महाराज का हुआ अभिषेक, शोभायात्रा व वाहन रैली में सामाजिक बंधुओं न दिखाया उत्साह, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
बीकानेर। सैन समाज के अराध्य, संत शिरोमणी श्री सैनजी महाराज की 724वीं जयंती 5 मई रविवार को विभिन्न आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सैन समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख सैन जयंती पर होने वाले आयोजनों में बढ़-चढकऱ भाग लिया। रात्रि में सैन मंदिर गंगाशहर में श्रवण सैन एण्ड म्यूजिक पार्टी द्वारा सैनजी महाराज के समधुर भजन प्रस्तुत किए। सैन मंडल संस्थान के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सैन ने बताया कि इससे पूर्व गंगाशहर सैन मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सिद्धि कुमारी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित एवं असिस्टेंट कमिश्नर (एसजीएसटी) श्रीगंगानगर नीतू सैन एवं विशिष्ट अतिथि बाबूलाल चौहान किशनासर, डॉ. राधेश्याम नाई, डॉ. संदीप नाई एवं समाज के वरिष्ठजनों ने विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं में अव्वल रहने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व अलसुबह सैन मंदिर में सैनजी महाराज की प्रतिमा का महाअभिषेक कर श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात महाआरती की गई और छप्पन तरह के पकवानों को भोग प्रसाद के रूप में सैन जी महाराज को अर्पण किया गया। गंगाशहर नई लाइन स्थित सैन मंदिर में रविवार अलसुबह 7.15 मंदिर प्रांगण में सैंकड़ो सैन बंधुओ ने सर्वप्रथम सैनजी महाराज की महाआरती की और सैन चालीसा का वाचन किया। तत्पश्चात सुबह 8.15 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

जिसमें आगे डीजे पर सैनजी महाराज के भजन और अमृतवाणी का संदेश, बैंडबाजों की मधुर स्वर लहरियां और सजे-धजे रथ पर सैनजी महाराज की आदमकद फूलमालाओं से सजी तस्वीर विराजित रही। श्री सूर्य सैन जागृति क्षौर कार्य संघ, बीकानेर एवं हैयर एण्ड ब्यूटी वैलफेयर सोसायटी, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में विशाल वाहन रैली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष जयनारायण मारु ने बताया कि वाहन रैली को मुख्य अतिथि पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी एवं विधायक बीकानेर पश्चिम जेठानन्द व्यास ने धर्म ध्वजा दिखाकर रवाना किया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन