देहात कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, भांभू व गोदारा बने प्रवक्ता
बीकानेर। जिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनराम सियाग ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के अनुमोदन पर बीकानेर देहात कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। देहात अध्यक्ष सियाग ने बताया कि नई कार्यकारिणी से युवाओं में उत्साह है तथा शीघ्र ही कार्यकारिणी अनुरूप जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू करेंगे। महासचिव (संगठन) ललित तुनवाल ने लिस्ट जारी करते हुए बताया कि महासचिव संगठन पद पर प्रहलाद सिंह मार्शल व ओमप्रकाश मूंधड़ा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में उपाध्यक्ष- जगदीश बिश्नोई, श्यामसिंह भाटी, प्रेमप्रकाश सारण, मूलाराम मेघवाल, अमीन शाह, गुमानाराम जाखड़, पुरखाराम गेधर, आम्बाराम इण्खिया, केशराराम गोदारा, रेखाराम मेघवाल, मुखराम धतरवाल, रामचन्द्र भाम्भू, श्रवण मदेरणा, रविन्द्र कस्वां, सत्तू खां को नियुक्त किया गया है।
देहात अध्यक्ष सियाग ने बताया कि महासचिव पद पर पृथ्वीराज कुकणा, खेमाराम मेघवाल, जगदीश कस्वां, ओमप्रकाश मेघवाल, खैराज कस्वां, भागीरथ गोदारा, राजेन्द्र ओझा, शिवओमप्रकाश गोदारा, धर्मचन्द सांगवा, भागीरथ सिंह फौजी, रामेदव मूण्ड, घेवरराम सियाग, बरकत अली, मूलाराम भादू, गंगाराम सारण, भगवाननाथ सिद्ध, केदारमल कठातला, प्रेम भादू, महेन्द्र कुकणा, सुन्दर बैरड़ को नियुक्ति दी गई है।

सचिव पद पर महिपाल सारस्वत, नन्दाराम कासनिया, पन्नालाल नायक, कन्हैयालाल जोशी, मघाराम गोदारा, नरपतराम सैन, शैलेन्द्र गोदारा, गोपीराम गोदारा, पूनम खीचड़, लक्ष्मी पारीक, राजूराम मेहरड़ा, भवानीसिंह बिट्ठू, नेमसिंह राजपुरोहित, डूंगरराम तर्ड, सीताराम डूडी, मुबारक अली, रामप्रताप सियाग, अकरम सम्मा, डॉ. प्रीति मेघवाल, जहूरदीन, संतोष चौधरी, गौरव यादव, राधेश्याम बेनिवाल, ख्यालीराम सुथार, रामदयाल बेनिवाल, लक्ष्मणराम गोदारा, सोहन महिया, गणेश डूडी, हेतराम जाखड़, मुरली गोदारा को नियुक्त किया गया है। पूनमचन्द भाम्भू व कृष्ण गोदारा को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है तथा सोशल मीडिया प्रभारी दाऊ मोहता व मनीष डूडी को बनाया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन