40 आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, अभी एक लिस्ट और बाकी
बीकानेर। भजनलाल सरकार ने दूसरा बड़ा फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक अभी एक लिस्ट और जारी होनी बाकी है। इसमें सुबोध अग्रवाल को जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव(एसीएस) से इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के अध्यक्ष के तौर पर पोस्टिंग दी हैं। अभय कुमार को एसीएस जलसंधान विभाग के पद पर लगाया है। पूर्व सीएम गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका को एसीएस सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में लगाया गया है।

गहलोत सरकार वित्त विभाग संभालते रहे अखिल अरोड़ा को भजनलाल सरकार में भी यही विभाग संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। राजफैड के एमडी संदेश नायक को सीएम के विशिष्ट सचिव के पद पर लगाया है। सीएम के प्रमुख सचिव के पद पर अभी स्थायी पोस्टिंग होना बाकी है। टी रविकांत को सीएम के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। गहलोत राज में सीएमओ में प्रमुख सचिव और सचिव रहे अफसरों को पोस्टिंग दे दी गई है। तीनों अफसर एपीओ चल रहे थे। अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका को एसीएस सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के एसीएस के पद पर पोस्टिंग दी है। गौरव गोयल को प्रशासनिक सुधार विभाग मेंं सचिव और आरती डोगरा को आईटी विभाग में सचिव के पद पर पोस्टिंग दी है।




श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन