सांडों की लड़ाई में फिर गई एक की जान
बीकानेर। लापरवाह प्रशासन की नाकामी एक परिवार पर भारी पड़ गई। इस लापरवाही ने हंसता-खेलता परिवार को खून के आंसू रूला दिया। बताया जा रहा है कि स्टेशन रोड पर लालजी होटल के 62 वर्षीय रानी बाजार निवासी यशपाल खत्री अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान लालजी होटल के पास दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे यशपाल स्कूटी से गिर पड़े। इस हादसे में यशपाल खत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र फ्रेंकी खत्री ने मर्ग दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के अनुसार मामला दर्ज कर जांच एएसआई कुलदीप को सौंपी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन