मौसम विभाग का अलर्ट, दो दिन तेज पड़ेगी गर्मी… देखें वीडियो
बीकानेर। गुरुवार को प्रचंड गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया। प्रदेश में एक सप्ताह से गर्मी का भीषण दौर जारी है। खास बात यह है कि मौसम विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट में लगभग सभी 25 शहरों में 40-41 से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। मात्र एक सीकर शहर में 39 डिग्री तापमान रिपोर्ट में बताया गया है।

यानि गुरुवार को पूरे प्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर चला। मौसम विज्ञान केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 4४.४ डिग्री से. दर्ज किया गया है। आगामी दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में और 1-2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। 12-13 मई को जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हीटवेव चलने की प्रबल संभावना है।


इस दौरान जैसलमेर, बीकानेर व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक 13-14 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी चलने की भी संभावना है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन