वेदर अलर्ट : 24 घंटे आ सकती है बारिश
जयपुर। सर्द हवाएं चलने के कारण तापमान में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट आई। उत्तरी हवाएं चलने के कारण फतेहपुर में सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं और नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद आगामी दिनों में सर्दी तेज होगी।

मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद 23 दिसंबर से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 23 दिसंबर को ही पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन