व्यापारी के घर पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, मांगी लाखों की फिरौती
नोखा। सोना-चांदी व्यापारी के घर पर बदमाशों ने हमला कर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। व्यापारी शंकरलाल सोनी ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना रविवार शाम करीब 6-6:30 बजे की है। रात को पीडि़त व्यापारी आसपास और समाज के लोगों के साथ नोखा थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की। शंकरलाल के अनुसार, जब उनकी पत्नी ललिता घर पर अकेली थीं, तब पांच गाडिय़ों में सवार होकर बदमाश उनके घर में घुस आए। इनमें नोखा निवासी मदन बिश्नोई, सुरेश उर्फ सुशिया शिकारी, पवन बिश्नोई, कूदसू निवासी सुभाष खदाव और अन्य 8-10 अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। आरोपियों ने घर के आंगन में घुसकर ललिता पर हमला किया। सुरेश उर्फ सुशिया के हाथ में पिस्तौल थी। सभी ने ललिता को पिस्तौल दिखाकर धमकी दी कि वे डूंगरगढ़ निवासी संदीप पारीक के आदमी हैं। बदमाशों ने कहा कि अगर शंकरलाल को बाजार में गोल्ड का व्यापार करना है, तो हर महीने फिरौती देनी होगी।
उन्होंने 50 लाख रुपये की मांग की। शंकरलाल के अनुसार, संदीप पारीक एक बदमाश है जो गैंगस्टरों से संपर्क रखता है। वह पहले भी उन्हें परेशान करता रहा है। आरोपी सफेद और काली रंग की फॉर्च्यूनर, काली स्कॉर्पियो, एक थार और एक बोलेरो कैंपर में आए थे। सभी गाडिय़ों पर शिवराज बिश्नोई के बैनर लगे हुए थे। जब ललिता और परिवार के सदस्यों ने बचाव के लिए आवाज लगाई, तो पड़ोसी और राहगीर इक_े हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए गाडिय़ों में सवार होकर भाग गए। शंकरलाल ने बताया कि यह पूरी घटना उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी आरोपी गैंगस्टर और असामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। वे व्यापारियों से रंगदारी और फिरौती वसूली का अवैध काम करते हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन