नाबालिग के पास मिला हथियारों का जखीरा
जोधपुर। विवेक विहार थाना पुलिस ने कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड व विवेक विहार में छापेमारी कर आठ पिस्तौल, 8 मैग्जीन, 11 कारतूस व दो किलो गांजा जब्त कर तीन युवकों को गिरफ्तार और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) गौरव यादव ने बताया कि दो माह पहले रमेश व रवि से 5 हथियार जब्त किए गए थे। नाबालिग फरार हो गया था। जिसके हथियार सहित घूमने की सूचना मिली।

थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में एएसआइ मदनलाल व टीम ने तलाश शुरू की और केबीएचबी व विवेक में छापे मारे। नाबालिग को हिरासत में लेकर 6 पिस्तौल, 6 मैग्जीन व 9 कारतूस जब्त किए गए। उससे पूछताद के बाद रोहट पाली थानान्तर्गत मांडावास निवासी अशोक पुत्र तुलसाराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर एक पिस्तौल, एक मैग्जीन व दो कारतूस जब्त किए गए। वहीं, चाखू थानान्तर्गत ढाढरवाला निवासी दाउदान उर्फ दाउद पुत्र ओमदान से एक पिस्तौल व एक मैग्जीन जब्त की गई। जबकि कोसााणा निवासी रामनारायण पुत्र पप्पूराम बिश्नोई से दो किलो गांजा जब्त किया गया। दाउदान के खिलाफ एनडीपीएस व मारपीट के अनेक मामले दर्ज हैं। नाबालिग विवेक विहार के दो व पाली के मामलों में वांछित है। कार्रवाई में एएसआइ प्रेमाराम, हेड कांस्टेबल हरिराम, प्रेम चौधरी, कांस्टेबल पप्पूराम, राजूराम, अशोक, जगदीश, जितेन्द्र व रामचरण शामिल थे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए