वाजिब दरों में हो जल टैंकर से सप्लाई, भाजपा नेता महावीर रांका ने कलक्टर को दिया ज्ञापन
बीकानेर। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने जिला कलक्टर को जलापूर्ति के लिए चल रहे टैंकरों की दरें सुनिश्चित करने की मांग का एक ज्ञापन दिया है। भाजपा नेता महावीर रांका ने ज्ञापन में बताया है कि भीषण गर्मी के चलते घरों में नियमित जलापूर्ति बाधित हो गई है और पानी की खपत अधिक होने से कई क्षेत्रों में जल संकट हो गया है। आमजन को टैंकरों से पानी लेना पड़ रहा है, लेकिन टैंकर से जल सप्लाई करने वाले इस विपरीत परिस्थिति में गैर वाजिब दरें वसूल रहे हैं। रांका ने मांग की है कि टैंकर से जल सप्लाई की कीमतों को किलोमीटर दूरी के हिसाब से निर्धारित की जाए ताकि जनता को राहत मिले। ज्ञापन देने वालों में रमेश भाटी, शंभू गहलोत, नवरत्न सिंह सिसोदिया आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन