जलदाय विभाग की कार्रवाई : काटे अवैध कनेक्शन
बीकानेर। जलदाय विभाग द्वारा शोभासर 80 एमएलडी फिल्टर प्लांट के सीडब्ल्यूपीएस पंपहाउस से एनएमएचडब्ल्यू पंपहाउस तक आने वाली 1400 एमएम मुख्य पेयजल पाइप लाइन से किए गए 14 अवैध कनैक्शन हटाने की कार्यवाही की गई। विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित ने बताया कि अंतिम छोर तक पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही सतत रूप से की जाती है। बुधवार को विभाग के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, कर्मचारी, संवेदक एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त सहयोग से यह अभियान चलाया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन