निजी टैंकरों से जलापूर्ति के लिए दरें निर्धारित
बीकानेर। नहरबंदी एवं ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर निजी टैंकरों द्वारा आमजन को बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए दरें निर्धारित की गई हैं। यह दरें ग्रीष्मऋतु तक प्रभावी रहेंगी। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार यह व्यवस्था लागू की गई है।

प्रथम पांच किलोमीटर के लिए प्रति एक हजार लीटर पर 110 रुपये तथा पांच किलोमीटर से अधिक दूरी पर प्रति 1 हजार लीटर प्रति किलोमीटर के हिसाब से 22 रुपये अतिरिक्त निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के नागरिकों के हितों को ध्यान रखते हुए यह दरें निर्धारित की गई हैं। यदि कोई प्राइवेट टैंकर इनसे अधिक राशि लेता है तो इसकी शिकायत की जा सकती है। उन्होंने बताया कि यह शिकायत जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 0151-2970048 तथा जलदाय विभाग के नियंत्रण कक्ष 0151-2226454 पर की जा सकती है। उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच दोनों विभागों के द्वारा की जाएगी और सही पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन