तीन थानों का वांटेड को खाजूवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर की खाजूवाला पुलिस ने तीन थानों के मोस्ट वांटेड बदमाश को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश इन दिनों खाजूवाला में सक्रिय था, जिसे पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया। इसके खिलाफ जोधपुर और हनुमानगढ़ के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।
खाजूवाला सीआई रामप्रताप वर्मा ने दबिश देकर अशोक बिश्नोई नामक मोस्ट वांटेड बदमाश को गिरफ्तार किया है। बिश्नोई के खिलाफ जोधपुर ग्रामीण के जाम्भा, हनुमानगढ़ के संगरिया व तलवाड़ा झील के थानों में मामले दर्ज है। इन थानों की पुलिस इसे ढूंढ रही है। इस बीच वो खाजूवाला आया तो मुखबीर की सूचना पर उसे दबोच लिया।

उसके खिलाफ मुख्य रूप से नशे की तस्करी व पुलिस पर हमले के मामले चल रहे हैं। जाम्भा पुलिस की दबिश के दौरान गाड़ी तोडऩे व पुलिसकर्मियों पर भी हमले का आरोप भी है। रविवार को खाजूवाला पुलिस को अशोक बिश्नोई के बारे में रिपोर्ट मिली थी। तस्करी के लिए बदमाश कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने फलौदी निवासी अशोक बिश्नोई गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ सफेद रंग की एक कार भी थे। जिसे पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया। पता लगाया जा रहा है कि कार उसी की है या किसी और की है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन