पालतू कुत्ते को घुमाने पर विवाद, युवक ने बुजुर्ग को पीटा
बीकानेर। कुत्ते को घर के आगे घुमाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने बुजुर्ग को बुरी तरह से पिटाई कर दी। युवक ने बीच बचाव करने आए बुजुर्ग के बेटे पर तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकादमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के पवनपुरी के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति शनिवार रात को अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहा था,तभी पास के रहने वाले युवक परमजीत सिंह चौहान ने किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान बीच-बचाव करने आए वृद्ध के बेटे के साथ युवक परमजीत सिंह चौहान ने तलवार से वार कर दिए । हमले में पवनपुरी निवासी करणजीत सिंह के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।इस दौरान आस-पड़ोस वालों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस: पुलिस ने करणसिंह लबाना की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है मामला कुत्ते को घर के आगे घुमाने को लेकर विवाद से शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक भवानीदान को सुपुर्द की है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन