आवश्यक सेवाओं पर तैनात मतदाताओं की वोटिंग 21 नवंबर तक
बीकानेर । आवश्यक सेवाओं पर तैनात मतदाताओं का मतदान रविवार से प्रारंभ हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने यह जानकारी दी। आवश्यक सेवाओं पर तैनात अनुपस्थित मतदाताओं को उस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के पीवीसी में मतदान करना होगा , जहां वह मतदाता के रूप में पंजीकृत है। ये मतदाता 21 नवंबर तक संबंधित पीवीसी पर मतदान कर सकेंगे। इस संबंध में प्राप्त आदेश अनुसार संबंधित कार्मिक को इस समय अवधि के दौरान मतदान के लिए जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी ।

आवश्यक सेवाओं संबंधी अनुपस्थित मतदाता जिस जिले में पंजीकृत है उसी जिले के रिटर्निंग अधिकारी या जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पोस्टल बैलेट जारी कर संबंधित पीवीसी पर पोस्टल बैलट उपलब्ध करवा कर मतदान की व्यवस्था की गई है। पदस्थापन जिले के नोडल अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक सेवाओं वाले मतदाताओं को इस संबंध में सूचना भिजवा दी गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन