स्वयंसेवकों ने राजस्थान राज्य अभिलेखागार का किया भ्रमण और गांधी पार्क परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
बीकानेर। बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने राजस्थान राज्य अभिलेखागार का भ्रमण किया। यह भ्रमण अभिलेखागार के डॉ मनीष मोदी और उनकी टीम के निर्देशन में संपन्न किया गया। डॉ मोदी ने स्वयंसेवकों को दस्तावेज दीर्घा, टेस्सीटोरी दीर्घा, ताम्रपत्र दीर्घा, प्रदर्शनी दीर्घा, संरक्षण प्रयोगशाला की जानकारी देते हुए राजस्थान के इतिहास से जुड़े विभिन्न पहलुओं को गहराई से समझाया और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओ का त्वरित सटीक समाधान किया। भ्रमण की संपन्नता पर अभिलेखागार के डॉ मनीष मोदी और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित कर मोमेंटो भेंट किया गया। तत्पश्चात, स्वयंसेवकों द्वारा गांधी पार्क परिसर की सफाई कर कचरे का समुचित निस्तारण किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन