भड़की हिंसा, दो समूहों में गोलीबारी, 13 की मौत
मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। भड़के दंगों में 13 लोगों की मौत हो गई है। टेंगनौपाल जिले के साइबोल के पास लेटिथु गांव में मिलिटेंट्स के दो समूहों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। मणिपुर में सोमवार दोपहर सामने आई हिंसा की ताजा घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने कहा कि दोपहर के करीब, टेंगनौपाल जिले के साइबोल के पास लेटिथु गांव में मिलिटेंट्स के 2 समूहों के बीच जमकर गोलाबारी हुई है। मणिपुर के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में बीते 7 महीने से इंटरनेट बैन था। इसे सरकार ने रविवार को हटा दिया।
इंटरनेट बैन के हटते ही ताजा हिंसा की यह घटना सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक निकटतम सुरक्षा बल इस जगह से लगभग 10 किमी दूर थे। एक बार जब हमारी सेनाएं आगे बढ़ीं और उस स्थान पर पहुंचीं तो उन्हें लीथू गांव में 13 शव मिले। सुरक्षाबलों के मुताबिक को शवों के पास कोई हथियार नहीं मिला। मामले से अवगत एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक लीथु क्षेत्र के नहीं बल्कि किसी अन्य स्थान से आए मालूम पड़ते हैं। न तो पुलिस और न ही सुरक्षा बलों ने मृत लोगों की पहचान की पुष्टि की।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इस मामले की जांच जुट गई। मणिपुर 3 मई से मैतेई और कुकी के बीच जातीय संघर्ष से भड़का हुआ है। इन झड़पों में कम से कम 182 लोग मारे गए हैं और लगभग 50000 बेघर हो गए हैं। हिंसा के मद्देनजर पूरे मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं 3 मई से निलंबित हैं। इसे 23 सितंबर को कुछ समय के लिए हटा लिया गया था मगर 26 सितंबर को फिर इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए