वेथॉनिक ने किया आगाह, निवेशक को 92 लाख की ठगी से बचाया
वेथोनिक फाइनेंशियल सर्विसेज का जनजागरूकता अभियान : फर्जी ऐप, मोटा मुनाफा और हाई-रिटर्न के लालच में न पड़ें, सतर्क रहें : पीयूष शंगारी
बीकानेर। कुछ दिन पहले बीकानेर निवासी राहुल वर्मा (बदला हुआ नाम) के साथ शेयर मार्केट में 92 लाख की ठगी हुई। एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को शेयर ब्रोकर बताकर राहुल को यह यकीन दिलाया कि वो कुछ ही महीनों में उसके पैसे को दोगुना कर देगा। फर्जी ऐप पर मोटा मुनाफा, नकली ग्राफ्स, झूठे पोर्टफोलियो और हाई-रिटर्न स्कीम्स दिखाकर राहुल को गुमराह किया गया। बिना ज्यादा जांच-पड़ताल के उसने बड़ी राशि ट्रांसफर कर दी और यहीं से उसकी सबसे बड़ी भूल शुरू हुई, लेकिन एक राहत की बात ये रही कि जब राहुल 35-40 लाख रुपये और निवेश करने जा रहा था, तभी एक परिचित उसे वैथोनिक फाइनेंसियल सर्विसेज के संपर्क में लेकर आया। वेथोनिक के संस्थापक एवं सीईओ पीयूष शंगारी ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और राहुल को आगाह किया। पीयूष शंगारी ने बताया कि हमने राहुल को समझाया कि ये लालच नहीं, एक जाल है। हमने उसे सिर्फ रोका नहीं, बल्कि साइबर हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करवाने और आगे की कानूनी प्रक्रिया में भी मदद की।
इन बातों का रखें ध्यान
ह्वलालच में ना आएं, नहीं तो मेहनत की कमाई डूब सकती है।
ह्वऐप्स या वेबसाइट्स पर दिखाए जा रहे मुनाफे और डैशबोर्ड नकली हो सकते हैं, सतर्क रहें।
ह्वअगर इतनी आसानी से पैसे बनते, तो दुनिया में कोई भी मेहनत क्यों करता?
ह्वपैसा लगाने से पहले किसी भरोसेमंद जानकार या स्श्वक्चढ्ढ रजिस्टर्ड ब्रांड से राय जरूर लें।
नई धोखाधड़ी की चालों को समझो, सतर्क रहो
कुछ फर्जी लोग खुद को इतना सच्चा दिखाते हैं कि लगता है इनसे भरोसेमंद कोई हो ही नहीं सकता। वे लोग जाली सेबी प्रमाणपत्र दिखाते हैं, फर्जी वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स बनाते हैं और लोगों को भ्रमित करते हैं। दुर्भाग्य से, ज़्यादातर लोग इन सर्टिफिकेट्स की दोबारा पुष्टि नहीं करते और यहीं धोखा हो जाता है। हृस्श्व के अनलिस्टेड शेयरों में भी अब फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है। कुछ लोग इन शेयरों को कम रेट पर बताकर पैसों की मांग करते हैं, वो भी किसी अनजान अकाउंट में। बाद में न तो शेयर मिलते हैं और न ही पैसे वापस। यह फोन कॉल्स, व्हाट्सएप मैसेज या फर्जी वेबसाइट्स के जरिए हो रहा है। इससे बचने के लिए हमेशा किसी जानकार व्यक्ति से ही संपर्क करें या किसी भरोसेमंद ब्रांड के साथ ही डील करें। नहीं तो आपका मेहनत का पैसा हमेशा के लिए जा सकता है

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन