700 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन, 3 जवानों की हुई मौत
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। रामबन में बैटरी चश्मा के समीप एक वाहन 700 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना सुबह करीब 11.30 बजे हुई है, जब राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले में शामिल सेना के ट्रक ने नियंत्रण खो दिया। वहीं हादसे के बाद सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से संयुक्त बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया। वाहन में सवार तीनों सैनिक घटनास्थल पर मृत पाए गए। मृतकों की पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है। उनके शव खाई से बरामद किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारण वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए