ऋषिकेश में वसुंधरा ने चलाए सियासी तीर
पायलेट-गहलोत के सियासी झमेले में इतने समय तक शांत रहने वाली पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने आज तरकश से तीर चलाए। पूर्व सीएम राजे ने तीर्थनगरी ऋषिकेश में चिदानंद सरस्वती और मुरलीधर महराज की ओर से आयोजित राम कथा के दौरान अध्यात्म और जीवन के उतार चढ़ाव पर चर्चा की। ट्वीट के जरिए इशारों- इशारों में अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर भी निशाना साध दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

राजे ने कहा कि हमारे जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। जब चढ़ाव आएं तो बहुत खुश हो जाना और जब उतार आए तो भगवान से भरोसा हटा लेना दोनों ही गलत है। हमें भगवान पर हर हाल में मजबूत भरोसा बनाए रखना चाहिए। जब लगता है कि सब कुछ खत्म हो रहा है, उसी बीच भगवान हमें बचा लेता है। वो सेफ्टी नेट की तरह है, वो हमें बचा लेता है और गिरते वक्त सम्भाल लेता है।
वसुंधरा राजे ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर तंज कसते हुए कहा कि एक समय था जब पिता के आदेश पर भगवान श्रीराम सिंहासन छोड़ कर 14 वर्ष तक वनवास गए। भरत को सिंहासन पर बैठाने की भी तैयारी हुई, लेकिन उन्होंने त्याग की मिसाल पेश की। बड़े भाई राम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर रख कर ही शासन चलाया, लेकिन खुद सिंहासन से दूर रहे। एक उस समय का दोनों भाइयों का त्याग देखिए और आज राजस्थान में दो लोगों में सिंहासन के लिए जो संघर्ष हो रहा है, वह देखिए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए