उस्मान गनी 6 साल के लिए भाजपा से निष्कासित
बीकानेर। भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उस्मान गनी को पार्टी का अनुशासन भंग करने के आरोप में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया है। भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उस्मान गनी द्वारा इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर भाजपा की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया था। जिसके बाद पार्टी ने संज्ञान लेते हुए उस्मान गनी के इस कृत्य को अनुशासन भंग मानते हुए 6 साल के लिए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन