पुलिस से उलझने पर उस्मान गनी गिरफ्तार
बीकानेर। भाजपा के बीकानेर शहर अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष उस्मान गनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पार्टी उन्हें पहले ही निष्कासित कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि गनी ने पुलिस स्टेशन आकर पुलिसवालों के साथ झगड़ा किया था, इसलिए उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बीकानेर शहर के मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उस्मान गनी किसी मामले की शिकायत को लेकर आज सुबह थाने आया था।

इस दौरान वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया। समझाने पर भी नहीं मानने पर झगड़ा करने लगा, इसलिए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उधर, एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि नाकाबंदी तोडऩे के मामले में तीन-चार जनों को 151 में गिरफ्तार किया गया है, उनमें एक उस्मान गनी भी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन