20 दिन में तीसरी बार युपीआई सर्विस डाउन
मुंबई देशभर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई सर्विस करीब तीन घंटे डाउन रही। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे से 1:00 बजे तक सबसे ज्यादा पेमेंट फेल्योर रिपोर्ट की गई। दोपहर करीब 3:00 बजे तक पेमेंट करने में दिक्कतें आईं। बीते 20 दिन में यह तीसरी बार है जब ट्रांजैक्शन में समस्या हुई। वेबसाइट और ऑनलाइन सर्विसेज की रियल टाइम स्टेटस बताने वाला प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के अनुसार समस्या फेस कर रहे करीब 81प्रतिशत लोगों को पेमेंट करने में समस्या आई। 17प्रतिशत लोगों को फंड ट्रांसफर करने और लगभग 2प्रतिशत को खरीदारी करने में दिक्कतें हुईं।
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने बताया, ‘अभी रुक-रुक कर टेक्निकल इश्यू का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते यूपीआई ट्रांजैक्शन में दिक्कत आ रही है। हम इस समस्या को हल करने के लिए काम कर रहे हैं और आपको अपडेट रखेंगे। आपको हुई असुविधा के लिए खेद है। समस्या सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई थी। तब इस प्लेटफॉर्म पर करीब 900 लोगों ने रिपोर्ट की थी। दोपहर करीब 1:00 बजे सबसे ज्यादा 2400 लोगों ने समस्या रिपोर्ट की थी। दोपहर 2:30 बजे से समस्या में सुधार आना शुरू हुआ।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन