अज्ञात जानवर ने 6 को काटा
बीकानेर के पूगल में अज्ञात जानवर के हमले से 6 महिलाएं और बच्चे घायल हो गए हैं। एक महिला को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। ये जानवर जंगली कुत्ता या फिर कोई अन्य जानवर होने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने अब वन विभाग को सूचना दी है। खाजूवाला विधानसभा के पूगल उपखंड में ये जानवर लोगों के लिए डर का कारण बन गया है। पूगल के चक 2 एमएम, 4 एमएम 6 एमएम तथा सियासर पंचकोसा में ये जानवर घूम रहा है। जिन लोगों को अब तक काटा है, वो बता रहे हैं कि ये कुत्ते की तरह लगता है।
आमतौर पर कुत्ता थोड़ा बहुत काटता है लेकिन ये जानवर पकडऩे के बाद बड़े घाव कर रहा है। अब तक छह बच्चों व महिलाओं निशाना बनाया है। किसी का हाथ नोच लिया है तो किसी का मुंह। घाव भी काफी गहरे हैं। इसके दांत कुत्ते से भी ज्यादा गहरे लग रहे हैं। काटने के बाद झाडिय़ों मे छुप गया है। चक 2 एमएम के निवासी रतन सिंह ने बताया कि उसकी एक साल की बेटी चेतना का हाथ इसी जानवर ने काट लिया है। ये काटकर भागा तो पीछा भी किया लेकिन भाग गया। इसी तरह सवाई नेहरा की तीन साल की बेटी प्रतीक्षा का भी हाथ काट लिया। एक महिला का मुंह काट दिया। इस महिला को अब बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलों को पूगल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बाद में छुट्टी दे दी गई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन