रांका ट्रस्ट का अनूठा पुण्य कार्य : नि:शुल्क बस सेवा में 37 श्रद्धालुओं ने किया प्रयागराज प्रस्थान
बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बीकानेर से प्रयागराज महाकुम्भ स्नान हेतु श्रद्धालुओं की बस को रवाना किया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने बस को तिरंगा दिखाकर रवाना किया। भाजपा के ओम राजपुरोहित ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे बस बीकानेर सर्किट हाउस से रवाना हुई है और गुरुवार को प्रयागराज पहुंच जाएगी। रांका ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं के लिए दी गई इस नि:शुल्क बस सेवा से 37 श्रद्धालु महाकुम्भ में स्नान कर पुण्यलाभ कमाएंगे। बस रवानगी के दौरान राजेन्द्र व्यास, शंकर सिंह राजपुरोहित, पंकज गहलोत, आदर्श शर्मा, तेजाराम राव, आनन्द शर्मा, नरेन्द्र चंचल, लक्की पंवार, राम कच्छावा, मदन सैन, जय उपाध्याय व संजय स्वामी आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए