केंद्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी से मिले अविनाश, बीकानेर की राजनीतिक स्थिति पर की चर्चा
बीकानेर। भाजपा नेता अविनाश जोशी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा प्रभारी श्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की। उन्होंने आगामी विधानसभा के मद्देनजर जिले से जुड़े राजनैतिक हालातों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है। आगामी चुनावों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। साथ ही बीकानेर की सातों सीटों पर भाजपा कमल खिलेगा।

उन्होंने कहा कि पांच सालों में कांग्रेस ने आमजन के हितों के साथ कुठाराघात किया है। आने वाले समय में जनता कांग्रेस को आईना दिखा देखी। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को सनातन संस्कृति रक्षा मंच की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन