केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास : दिल्ली से बीकानेर के मध्य नई वंदे भारत रेलगाडिय़ों के परिचालन को मिली स्वीकृति
बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास से दिल्ली से बीकानेर के मध्य नई वंदे भारत रेलगाडिय़ों के परिचालन को स्वीकृत मिल गई है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने अर्जुनराम मेघवाल को पत्र द्वारा इसकी सूचना दी। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा ‘मेक इन इंडियाÓ एवं ‘आत्मनिर्भर भारतÓ के स्वप्नद्रष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास-यात्रा सतत जारी है। इस यात्रा को और गति देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बीकानेर वासियों की सुविधा के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को स्वीकृति दी है। इस वंदे भारत ट्रेन से हर वर्ग के व्यक्ति को कम समय में एक सुविधाजनक यात्रा मिलेगी। भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, आईटी प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, विजय आचार्य, मोहन सुराणा, एडवोकेट अशोक प्रजापत, मीडिया संयोजक मनीष सोनी, शहर मीडिया संयोजक कमल गहलोत, पंकज अग्रवाल, दौलत सारण, सीए सुधीश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार जताया।
बीकानेर से दिल्ली का सफर 6 घंटे में होगा पूरा
बीकानेर से वंदे भारत ट्रेन के बारे में केंद्रीय कानून मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल को जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन का संचालन सितंबर से शुरू हो सकता है। बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत रेल सेवा शुरू करने के लिए मांग की जा रही थी। इसके लिए 5 अगस्त को सांसद मेघवाल ने एक लेटर रेल मंत्री को दिया था। अब रेल मंत्री ने वंदे भारत ट्रेन के संचालन की मंजूरी दी है। फिलहाल बीकानेर से दिल्ली के लिए 5 ट्रेन चलती हैं। इन ट्रेनों से 7 से 11:30 घंटे तक का समय लगता है। जबकि वंदे भारत से करीब 6:15 घंटे में दिल्ली पहुंचा जा सकेगा। जानकारी के अनुसार संभवत: बीकानेर से ट्रेन सुबह 5:45 बजे रवाना होकर 448 किमी की दूरी तय कर सुबह 11:50 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। दिल्ली कैंट से ट्रेन शाम 4:45 बजे रवाना होकर रात 11 बजे बीकानेर पहुंचेगी। फिलहाल बीकानेर से दिल्ली के सफर में कितने स्टॉप होंगे और कितनी देर का ठहराव होगा यह सूचना जारी नहीं की गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन